फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय जली महिला की सैफई में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बना रही महिला आग से झुलसी, मौत
विज्ञापन

औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हूपुर में चूल्हे पर खाना बनाते समय 28 वर्षीय विवाहिता शनिवार को जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर किया गया था। सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायल पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

बेल्हूपुर गांव निवासी गीता (28) पत्नी अंशुल कुमार तिवारी शनिवार की रात घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। किसी तरह खाना बनाते समय वह लपटों सेे घिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया । सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। मृतका के पति अंशुल तिवारी ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाने के रौसा गांव में हुई थी। उसके दो पुत्र चार वर्ष व दो वर्ष के है। खाना बनाते समय पत्नी जल गई थी। सहायल थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें