फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद स्टेशन पर नहीं रुके डीआरएम, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद स्टेशन पर नहीं रुके डीआरएम
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर गेट संख्या सात सी बिझाई गांव व गेट नंबर चार सी रानेपुर गांव के सामने बनाए जा रहे अंडरपास का किया निरीक्षण, अधिकारी नहीं कर रहे पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के डीआरएम का कानपुर सेंट्रल से टूडला तक निरीक्षण कार्यक्रम था। रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर न रुकने पर रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीआरएम ने कुछ क्षण दिल्ली रेल मार्ग पर गेट संख्या सात सी बिझाई गांव व गेट नम्बर 4 सी रानेपुर गांव के सामने बनाए जा रहे अंडर पास का निरीक्षण कियाष हालांकि रेलवे अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रविवार को इलाहाबाद के डीआरएम अमिताभ का कानपुर सेंट्रल से लेकर टूडला तक स्टेशनों का निरीक्षण का कार्यक्रम था। इसको लेकर फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी उनके निरीक्षण की पूरी तैयारी थी। उनकी स्पेशल ट्रेन फफूं द रेलवे स्टेशन पर बिना रुके ही आगे स्टेशनों पर चली गई। इससे रेलवे अधिकारयों ने राहत की सांस ली। उधर डीआरएम की स्पेशल ट्रेन दिल्ली रेल मार्ग पर गेट संख्या सात सी बिझाई गांव व गेट नंबर चार सी रानेपुर गांव के सामने बनाए जा रहे अंडर पास के निरीक्षण के लिए रुक गई। वह निरीक्षण कर रेलवे के टीआई को निर्देश देते हुए वह चले गए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक अर्जुन ने बताया कि डीआरएम का फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी निरीक्षण का कार्यक्रम था। वह नहीं रुके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें