फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये की किस्त में दिया जाएगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
सरकार घर-घर में बिजली पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश सरकार द्वारा सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले एपीएल कार्ड धारकों को महज 50 रुपये की किस्त में बिजली कनेक्शन की सहूलियत दी गई है।

प्रदेश सरकर हर घर को रोशन करने के लिए लगातार पहल कर रही है। केंद्र सरकार महत्वाकांक्षी सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत विभाग के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। योजना के तहत जिले में गरीबी रेखा से ऊपर वाले एपीएल कार्ड धारकों को महज 50 रुपये की किस्त में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि लाभार्थी को उपभोग की गई बिजली के साथ हर माह 50 रुपये की दस किस्तों में कनेक्शन शुल्क अदायगी का विकल्प दिया है। योजना के तहत एपीएल परिवारों को पांच सौ रुपये में बिजली कनेक्शन की पहल हुई है। उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवार को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाना है। हालांकि एपीएल परिवार हर माह केवल 50 रुपये की मासिक किस्त देकर बिजली ले सकता है। दूसरी तरफ अधिकारियों ने बताया कि इस योजना में डिफाल्टरों को लाभ किसी भी सूरत में नहीं दिया जाएगा।


विभाग देगा एलईडी बल्ब और कराएगा वायरिंग
औरैया। केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना में कनेक्शन कराने वाले बीपीएल व एपीएल परिवारों के घर में विभाग वन प्वाइंट वायरिंग कराएगा। जिसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट स्विच, सर्विस केबिल व एक एलईडी बल्ब भी विभाग ही देगा।
विज्ञापन


इस योजना को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचे इसके तहत काम किया जाएगा। -पीराम, अधिशासी अभियंता बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें