फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक हुए निलंबित, अध्यापकों का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार प्रधानाध्यापक निलंबित, 15
विज्ञापन

टीचर व कर्मचारी का वेतन कटा

उरई। लापरवाही बरतने पर सहायक शिक्षा निदेशक झांसी के निर्देश पर प्रभारी बीएसए ने चार प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया और 15 सहायक अध्यापकों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। इसके अलावा, प्रत्येक विद्यालय की जांच दो-दो खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी है।

18 जुलाई को सहायक शिक्षा निदेशक झांसी नजरुद्दीन अंसारी ने आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। जहां उन्हें अध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों द्वारा पठन-पाठन में लापरवाही तथा कर्तव्यों में उदासीनता मिलती थी। इसके अलावा टीचर समय से न तो विद्यालय पहुंच रहे थे और तय समय से पहले ही विद्यालय भी बंद कर देते थे। विभागीय आदेशों की लगातार अवहेलना करने पर एडी बेसिक ने अध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई के लिए प्रभारी बीएसए को निर्देश जारी किए थे। इस पर प्रभारी बीएसए भगवत प्रसाद पटेल ने चार प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं 15 सहायक अध्यापकों एवं एक परिचारक का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। प्रभारी बीएसए ने डकोर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिया निरंजनपुर के प्रधानाध्यापक महेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय पिया निरंजनपुर की प्रधानाध्यापिका प्रिमला निरंजन, प्राथमिक विद्यालय मवई के प्रधानाध्यापक दीपेश कुमार एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई की प्रधानाध्यापिका नीलम विश्वकर्मा को निलंबित कर किया गया है।

प्राथमिक विद्यालय पिया निरंजनपुर की सहायक अध्यापिका किरन देवी, रूबी, शीतासी रंजन तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक नितेश कुमार, सीमा अग्रवाल, कुसुमलता, पुष्पांजलि चौहान तथा प्राथमिक विद्यालय मवई की सहायक अध्यापिका अनीता, ममता तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई के सहायक अध्यापक राघवेंद्र कुमार, वंदना, रणधीर, अनुराग मिश्रा, अविनाश पांडेय, अरुणा पांडेय एवं परिचारक अंकित शर्मा का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालयों की जांच दो-दो खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन


दो शिक्षिकाओं की दी चेतावनी
उरई। कन्या प्राथमिक विद्यालय कैथेरी की प्रधानाध्यापिका कामनी पांडेय व सहायक अध्यापिका शहनाज बेगम को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि यदि विद्यालय के पठन-पाठन में गुणवत्ता नहीं आई तो उनकी वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। एडी के निरीक्षण में उक्त शिक्षिकाएं विद्यालय में पढ़ाने की बजाय आपस में गपशप में लगी हुई थीं।

- 18 जुलाई को छह विद्यालयों का एडी बेसिक ने किया था निरीक्षण
- सामने आई थी लापरवाही, प्रभारी बीएसए को दिए थे कार्रवाई के निर्देश
- खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें