फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बुक स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथी मंदिर के पास स्थित बुक स्टोर में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कॉपी, किताबों सहित करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया।


शहर निवासी रामकुमार का हाथी मंदिर के पास बुकस्टोर है। गुरुवार देर रात उनकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रामकुमार और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में रामकुमार मौके पर पहुंच गए और मोहल्ले के लोगों के साथ आग पर काबू करने में जुट गए। करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुुंची।

करीब दो घंटे मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखीं कॉपी, किताबें और अन्य सामान जल गया। रामकुमार ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

उसने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।


-कॉपी, किताबें सहित डेढ़ लाख का सामान जला
-दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें