कंचौसी (औरैया)। बिहारीपुर में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार रात आई खराबी से 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोग पानी के लिए भी परेशान रहे।
उपकेंद्र से जुड़े गांव हीरानगर, पुरवा प्रसाद दोही, आजादपुर, बिनपुरापुर, ढिकियापुर, सुखमपुर, मडै़या, बिझाई, कंचौसी के गांव घसा का पुर्वा, रोशनपुर आदि गांवों में बिजली न आने से पानी का भी संकट रहा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि सबस्टेशन की आपूर्ति असेनी पावर हाउस से मुख्य सबस्टेशन के माध्यम से होती है। सर्दी में लोड अधिक होने के कारण मेन लाइन में फाल्ट होने से समस्या हुई। फाल्ट दूर किया जा रहा है। (संवाद)
बिजली चोरी में दो के खिलाफ रिपोर्ट
औरैया। शहर में गुमटी मोहाल, गांव पुरुषोत्तमपुर, अयाना, हीरापुर, अटसू व विलावा में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि टीम ने दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 18.61 लाख रुपये के 43 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। 8.08 लाख रुपये राजस्व वसूल किया गया। एक्सईएन ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना में बुधवार को 11 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराए।