फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अभियान में मिले 20 कुष्ठ रोगी, उपचार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चलाए जा कुष्ठ रोगी खोज अभियान में 343 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले हैं। इन संदिग्धों की जांच करने के बाद जिले में 20 नए कुष्ठ रोगियों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में एक सितंबर से 30 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजे जाने का अभियान चल रहा है। उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार राय ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संदिग्ध रोगियों की खोज के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 343 संदिग्ध कुष्ठ रोगी खोजे जा चुके हैं। इनकी जांच के बाद 20 मरीजों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है, जिनमें 12 मरीज पौसी बैसिलरी एवं आठ मरीज मल्टी बैसिलरी के हैं। पौसी बैसिलरी की सापेक्ष मल्टी बैसिलरी से यह बीमारी जल्दी फैलती है। अभियान के तहत खोजे गए रोगियों में दिव्यांगता नहीं पाई गई है। कुछ जगहों पर टीमें निर्धारित लक्ष्य पूरा कर चुकीं हैं। वहीं कुछ जगहाें पर टीमें अभी भी सर्वे कर रहीं हैं। इससे रोगियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।



उन्होंने बताया कि दो तरह के मरीजों के लिए दो तरह की दवाएं दी जाती हैं। एक ऐसे रोगी जो संक्रामक रोगी के रूप में होते हैं, जिनसे कुष्ठ रोग फैलने का डर नहीं होता है। उनके लिए छह माह तक पौसी बैसिलरी की दवा दी जाती है। दूसरे ऐसे रोगी जो संक्रामक रोगी के रूप से में होते हैं, उनके लिए 12 माह तक मल्टी बैसिलरी की दवा दी जाती है। यदि कुष्ठ की शुरुआती दौर में जांच और उपचार कर लिया जाता है तो उसके बैक्टीरिया को रोका जा सकता है। इससे एक तरफ तो नए मरीज नहीं मिलेंगे और दूसरी तरफ विकलांगता की स्थिति भी पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें