फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे से पीछे आवासों के लिए 20 फीट रास्ता छोडने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ग्राम जमुहां में प्रस्तावित बस अड्डे के पीछे बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए रास्ते को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति अब समाप्त हो गई है। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के प्रस्ताव पर परिवहन विभाग के मुख्यालय ने अपनी संस्तुति दे दी है। अब उम्मीद है कि जल्द से जल्द बस अड्डा बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों ग्राम पंचायत जमुहां में प्रस्तावित दिबियापुर बस अड्डे का निर्माण शुरू हो गया था। परंतु बस अड्डे के पीछे रहने वाले लोगों के घरों के लिए जाने वाला विधायक निधि से बना रास्ता बस अड्डे की सीमा में आने से लोग परेशान थे। रास्ते के लिए बनी ऊहापोह की स्थिति के कारण बीच में कुछ दिनों के लिए काम भी बंद हो गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पीछे की बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए 15 फीट का रास्ता एवं रास्ते के दोनों ओर 2-2 फीट की नाली छोड़े जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी औरैया को भेजा था। जिलाधिकारी ने रास्ते के लिए आए प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए प्रस्ताव परिवहन विभाग के मुख्यालय के लिए भेज दिया था। इस संबंध में रोडवेज औरैया के एआरएम आरएस चौधरी का कहना है कि परिवहन विभाग के मुख्यालय ने 20 फीट के रास्ते के लिए संस्तुति दे दी है। निर्माणाधीन बस अड्डे की बाउंड्री के पीछे सटाकर 20 फीट का रास्ता छोड़ दिया जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें