फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एबीवीपी अभ्यास वर्ग के लिए 20 कार्यकर्ता कानपुर रवाना

Sat, 20 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -35- अभ्यास वर्ग शिविर के लिए रवाना होते परिषद के सदस्य। स्रोत:कार्यकर्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
औरैया। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने के संकल्प के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 20 युवा कार्यकर्ताओं का दल शुक्रवार को कानपुर के लिए रवाना हुआ। ये कार्यकर्ता वहां पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कानपुर प्रांत का यह अभ्यास वर्ग 19 से 22 जून तक पीएसआईटी में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कानपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से जुटे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल, वैचारिक चिंतन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने कहा कि यह वर्ग सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को उनके सामाजिक दायित्वों का बोध कराने का सशक्त माध्यम है। यहां से मिले अनुभव युवाओं को राष्ट्रहित में काम करने की नई ऊर्जा देंगे।
विज्ञापन

जिला संयोजक भानु प्रताप के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल के युवाओं ने भरोसा जताया कि वे यहां से सीखकर छात्र समस्याओं के समाधान और सामाजिक जागरूकता अभियानों को और गति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें