अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव में बकरी चोरी कर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने जुहीखा-भीखेपुर मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने चोरों को पीट दिया।
महेवा निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि खोड़ा में उसके खेत है। शुक्रवार को वह पांच बकरी व बकरा लेकर खेत पर गया था। वह खेत में पानी लगाया था। इस बीच बाइक से आए दो युवकों ने एक बकरी व बकरे को पकड़ लिया और भाग गए। उसने शोर मचाने के साथ बबाइन चौकी पर सूचना दी। बकरी चोरी कर भाग रहे युवकों को पुलिस ने जुहीखा भीखेपुर मार्ग पर पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम जयकिशन निवासी नगला चिंताई थाना अयाना, शिवशंकर निवासी भीखेपुर लक्ष्मण की मड़ैया अजीतमल बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बकरी मालिक के सुपुर्द कर दी गई है। दोनों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।