औरैया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर में नौ दिन पहले हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद छह आरोपियों में चार की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।
नारायनपुर में 10 मार्च को घर के बाहर बैठे मिजाजी अली (65) को मामूली विवाद में वानिश, विक्की, संदीप, श्रीपत, टिंकू व पंकज ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था।
घटना वाले दिन देर रात मिजाजी अली ने सैफई अस्पताल में दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में नामजद गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों संदीप व पंकज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि वानिश, विक्की, श्रीपत, टिंकू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश देने में लगी हैं।