फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समूहों को योजनाओं से लाभाविंत कर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जिला नगरीय विकास अभिकरण के तत्वावधान में भीखमपुर में शहरी समृद्धि उत्सव पखवारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को गैस चूल्हे दिए गए और जागरुकता रैली निकाली गई। अधिकारियों ने समूह की महिलाओं को शासन की योजनाएं बताईं।
विज्ञापन



गुरुवार दोपहर भीखमपुर के शशिबाला स्कूल में जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा शहर मिशन प्रबंधन इकाई व कांति महिला सेवा सदन के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। समूह की महिलाओं को गैस चूल्हे का वितरण परियोजना अधिकारी पवन कुमार के दिशा निर्देशन में किया गया। शहरी मिशन प्रबंधक अनीता, सीएलटीसी आशीष कुमार सिंह ने दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के छह सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पांच समूहों के 15 सदस्यों को गैस सिलिंडर वितरण दिए गए।

इससे पहले कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहीं लाभार्थियों को ड्रेस दी गई। महिलाओं को स्वच्छ भारत मिशन, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई। समूह की महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डूडा विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका उत्सव पखवारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें