अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अब मजदूरों को अपने बेटे की पढ़ाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार की ओर से मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने के लिए संत रविदास शिक्षा सहायता योजना से आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए शासना देश जारी किया है।
इस योजना के तहत पंजीकृत मजदूरों के दो बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। धनराशि को छह माह श्रेणी में बांटा गया है। योजना के तहत 100 रुपये प्रतिमाह से लेकर शासकीय संस्थाओं में व्यवसायिक पाठ्यक्रम में तीन हजार रुपये तक का है। इसके लिए श्रम विभाग में आवेदन के बाद श्रम प्रर्वतक अधिकारी अपनी रिपोर्ट लगाएंगे।
बता दें कि औरैया शहर में कुल 31 हजार मजदूर है, जिनमे से अबतक तक मजदूरों की ओर से सिर्फ 189 आवेदन ही आए है। इस पर श्रम प्रवर्तक अधिकारी एस के सिंह का कहना है कि मजदूरों को या तो इस योजना की जानकारी नहीं है अथवा वह इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक में बच्चे का नाम, रजिस्ट्रेशन, अंक तालिका, मतदाता पहचान पत्र, घोषणा पत्र लाना अनिवार्य है।
---------------------------------------------------
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना से मिलेगी छात्रवृत्ति