ग्राम कखावतू में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 190 बच्चों को दिबियापुर विधायक ने नि:शुल्क यूनिफार्म का वितरण किया। नि:शुल्क यूनिफार्म मिलने पर बच्चों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया।
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण किए जाने की व्यवस्था की गई है।
विधायक ने प्राथमिक विद्यालय कखावतू के 136 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 54 बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया। नि:शुल्क यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरों पर रौनक झलक आई।
विधायक यादव ने विद्यालय परिसर में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। कहा कि इस केंद्र के बनने से गांव में खासकर बच्चों के स्वास्थ्य की देखरेख ठीक से हो सकेगी। गरीब बच्चों को शासन से पोषण अभियान के तहत दी जाने वाली पोषक खाद्य सामग्री मुहैया हो सकेगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन देवी, पूर्व प्रधान रामशंकर निषाद, प्रधान पति मनोज कुशवाहा, दिबियापुर विधान सभा कोआर्डिनेटर कमलेश यादव, युवजन सभा अध्यक्ष कल्लू यादव, सौरभ यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंचार्ज सर्वेश यादव, प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापिका हेमलता, सलभ अग्रवाल, वेद प्रकाश, बबीता देवी, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।