बिधूना। तहसील क्षेत्र में पांच अप्रैल को हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इस पर तहसील प्रशासन ने सर्वे कर प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी क्रम में 19 किसानों को आपदा राहत के तहत मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।
तहसील परिसर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि मुकुट सिंह व एसडीएम गरिमा सोनकिया ने संयुक्त रूप से किसानों को चेक प्रदान किए। मुआवजा पाने वाले किसानों में संत कुमार तिवारी, लल्लन बाबू, मिथिलेश कुमारी, शशांक तिवारी, बलराम सिंह, हरिश्चंद्र, वीरभान पाल, अनूप कुमार, बिटोली देवी, नरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश, आनंद कुमार, महेश चंद, लाल बहादुर, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, शिवकुमार और आदित्य कुमार शामिल रहे।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा दिया गया यह मुआवजा भले ही पूरी क्षति की भरपाई न कर सके, लेकिन किसानों को राहत देने का एक प्रयास है। वहीं राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार किसानों के हर संकट में उनके साथ खड़ी है। इस मौके जिला पंचायत सदस्य अवनीश चक, अंबुज कुमार, रविकांत दीक्षित व नागेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।