फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक हफ्ते में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए डेंगू के 19 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के वार्ड में पिछले एक सप्ताह के अंदर डेंगू के 19 मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिन्हें उपचार के बाद आराम मिला है। वहीं बृहस्पतिवार को भी तीन मरीज भर्ती रहे। जिनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। जगह-जगह जलभराव व गंदगी बीमारियों को दावत दे रही है। निकायों की ओर से दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इस सब के बीच डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है। पिछले एक सप्ताह में चिचौली मेडिकल कॉलेज में किट से हुई जांच में डेंगू के 19 मरीज सामने आए हैं। जिन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि इन मरीजों का स्वास्थ्य दो से तीन दिन के अंदर डॉक्टर कवर कर ले रहे हैं। स्क्रीनिंग के दौरान बुखार के इन मरीजों में प्लेटलेट्स में गिरावट पाई जा रही है। ऐसे में मरीजों को बेडरेस्ट की सलाह दी जा रही है। बृहस्पतिवार को भी डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती रहे। उपचार के बाद इन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
वर्जन
- डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बना है। पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। किट से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें भर्ती कराया जा रहा है। उपचार के बाद आराम मिल रहा है।- डॉ. मायाशंकर, उप चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें