फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें एक घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर निवासी दीपक (19) पुत्र सोवरन सिंह सोमवार कि सुबह नौ बजे अपने गांव से बाइक से औरैया आ रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढीन फरीदपुर के पास पहुंचा ही था कि तभी एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना में सोमवार की सुबह 11 बजे जालौन थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम पुरवा मके निवासी हनुमान (22) पुत्र जसवंत सिंह बाइक से अपने गांव से औरैया आ रहा था। जैसे ही वह देवकली पुलिस चौकी के समीप पहुंचा। तभी बाइक फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। तीसरी दुर्घटना में रविवार की शाम छह बजे शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी पुष्पेंद्र त्रिपाठी (19) पुत्र राजकुमार त्रिपाठी बाजार से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना में तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायल पुष्पेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें