फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के इंकार करने पर बैरंग लौटी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव में दूल्हा पसंद न आने पर दुल्हन ने बारात वापस कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार करने पर वर एवं वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। वर पक्ष की ओर से किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझौता कराया। इसके बाद दूल्हे को बारात समेत वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने मे दूल्हे के भाई धर्मेंद्र कुमार निवासी पुराना अछल्दा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके बड़े भाई अजय की शादी दहगांव निवासी बुद्धालाल की पुत्री नेहा के साथ तय हुई थी। बीते 25 नवबंर 2017 को मंगनी की रस्म हुई। 17 फरवरी 2018 को तिलक का कार्यक्रम हुआ था तथा 18 फरवरी की शाम वह लोग लड़की के घर बारात लेकर पहुंचे। जैसे ही बारात बुद्धालाल के दरवाजे पहुंची तो लड़की के घर वालों ने कहा की उनकी लड़की शादी करने से मना कर रही है। इसलिए यह शादी नहीं होगी। बारात वापस ले जाने की बात सुनकर हड़कंप मच गया। वर पक्ष के लोगों ने डायल 100 पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे एनटीपीसी चौकी इंचार्ज विश्वप्रकाश ने दोनों पक्षो को बात की। वहीं वर पक्ष के लोगों ने बताया की उनका दो लाख रुपया खर्च हो गया है। जब विचबानी को बुलाया गया तो उसने अपना पल्ला झाड़ लिया। लोगों ने वधू पक्ष को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई बात नहीं बनी। जिस पर दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में एनटीपीसी चौकी इंचार्ज विश्वप्रकाश ने बताया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था। इसलिए दोनों पक्षों का समझौता करा कर बारात को बैंरग लौटा दिया गया है। इस मामले को लेकर गांव में कई और प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


- दूल्हा पसंद न आने पर दुल्हन ने लौटाई बारात
- मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें