फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ कर्मी की लापरवाही से बच्चे की मौत जच्चा की हलत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

एरवाकटरा (औरैया)। स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को गर्भवती को इलाज न मिलने पर हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ नर्स ने उसे रेफर कर दिया। परिजन नर्सिंगहोम ले गए। वहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। डाक्टरों ने इलाज के बाद प्रसूता को घर भेज दिया।

एरवाकटरा के गांव नगलानवी निवासी विनीता पत्नी देशराज को बुधवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा हुई, तो गांव की आशा मीरा सविता उसे एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले गई। आरोप है कि प्रसूता पूरी रात अस्पताल में बनी रही। मगर इलाज नहीं किया गया। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब उसकी अचानक हालत खराब हो गई तो परिजनों ने स्टाफ नर्श रानी कुशवाहा को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्स के न आने से परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद पहुंची स्टाफ नर्स ने उसे रेफर कर दिया। बाद में उसे बिधूना स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रसूता ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। जच्चा की हालत बिगड़ गई। हालांकि डाक्टरों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों की लापरवाही की शिकायत सीएमओ से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें