महिलाओं का हथियार न बन सका वुमेन पावर एक्ट
जिले में नहीं है वुमेन पावर लाइन के मुकदमों की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। महिलाआें की मदद के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई वुमेन पावर लाइन 1090 जिले में दम तोड़ रही है। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा के लिए लागू की गई वुमेन पावर लाइन जिले में पूर्णतया ध्वस्त पड़ी हुई है। दो साल में दो सौ शिकायतें ही 1090 हेल्प लाइन में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा जिले में वुमेन पावर लाइन के जरिए से दर्ज किए गए मुकदमों में से आधे का भी निस्तारण नहीं हो सका है।
जिले में महिला अपराधों पर एक नजर:
अपराध 2015 2016 2017
हत्या 12 07 05
छेड़खानी 25 24 17
आत्म हत्या 06 08 06
दहेज उत्पीड़न 110 65 90
अपहरण 03 10 02
शीलभंग 52 60 40
दहेज हत्या 26 20 18
चैन स्नेचिंग 03 06 08
बलात्कार 14 08 10
--------------------------------------------
इनसेट:
अपराध रोकने के हो रहे हैं प्रयास
औरैया। महिला अपराधों पर रोक लगाए जाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से चलाए जा रहीं योजनाओं के प्रति भी महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है।
आर.के सक्सेना
एएसपी