फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 18 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया

Mon, 13 Jul 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की मासिक बैठक रविवार को नगर पंचायत सभागार में हुई। इसमें जुलाई माह में जन्मदिन मनाने वाले 18 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जबसे समिति द्वारा जन्मदिन मनाने की परंपरा शुरू की गई है, तबसे लोगों में अपनत्व की भावना बढ़ी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समिति हर महीने जन्मदिन मनाकर बुजुर्गों को सम्मान देने की परंपरा निभाती है। कार्यक्रम में कप्तान सिंह व इंद्रपाल सिंह पाल का समिति में नई सदस्यता पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. अजब सिंह यादव, प्राचार्य डॉ. इकरार अहमद व नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इसके अलावा हरी कुमार पालीवाल, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, बारेलाल पाल, अशोक कुमार त्रिपाठी, सुखलाल गुप्ता, राजेश कुमार अग्निहोत्री, रामस्वरूप दोहरे, श्रीप्रकाश चौबे, महेश चंद्र वर्मा व हरभूषण सिंह आदि भी सम्मानित किए गए। इस मौके पर प्रदीप मिश्रा, रामबाबू पांडेय, महावीर शुक्ला, गुरु नारायण अग्रवाल, राम प्रकाश अग्निहोत्री व देवी चरण वर्मा आदि उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें