फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Mon, 30 Jan 2017 11:20 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
बसपा से डा. भीमराव अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की तीन विधान सभाओं से चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को प्रदेश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों समेत 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं दो विधान सभाओं में पांच-पांच नामांकन पत्र खरीदे गये। नामांकन पत्र खरीदने के लिए मंगलवार को अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन


सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित नामांकन स्थल पर नामांकन को लेकर निर्वाचन अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में मुस्तैदी देखने को मिली। सख्ती के बीच प्रदेश के बड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने लाव लश्कर से साथ मुख्यालय पहुंचे। वहां सादगी पूर्ण तरीके से नामांकन किया। औरैया सदर विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक डा. भीमराव अंबेडकर, भारतीय जनता पार्टी से रमेश दिवाकर और समाजवादी पार्टी से मदन सिंह गौतम (संतोष) ने अपना नामांकन कराया।

जबकि दिबियापुर विधान सभा सीट पर अतर सिंह कुशवाह भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी, महेंद्र प्रताप सिंह राजावत निर्दलीय, बहुजन समाज पार्टी से रामकुमार अवस्थी, अरविंद कुमार शर्मा लोक दल, संध्या अवस्थी निर्दलीय पत्नी रामकुमार और बादशाह सिंह राजपूत निषाद पीस पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार बिधूना विधान सभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी से शिव प्रसाद यादव, अमर सिंह जाटव निर्दलीय, कृष्णवीर निर्दलीय, संजीव कुमार शाक्य जन अधिकारी मंच, मनमोहन सिंह पीस पार्टी, राधाकृष्ण निर्दलीय, विश्नू प्रसाद राष्ट्रीय लोक दल, उमाकांत देशशक्ति पार्टी और समाजवादी पार्टी से विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
विज्ञापन


औरैया विधान सभा सीट पर प्रत्याशिता के लिए नरेश चंद्र निर्दलीय, श्रीकृष्ण भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, मनोज चौधरी भारतीय जन अधिकार मंच, चंद्रशेखर लोकदल, कमला बावरी बहुमन मुक्ति रार्टी ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि दिबियापुर विधान सभा सीट से दावेदारी करने के लिए बलवीर सिंह निर्दलीय, बदन सिंह पीस पार्टी, वेद नारायण जन अधिकार मंच, रजनी देवी निर्दलीय, योगेश प्रताप उर्फ अंशुल गौतम बहुजन मुक्ति पार्टी ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें