चार पहिया वाहनों को जिला मुख्यालय के सामने से रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कई प्रत्याशियों के नामंकन होने पर पुलिस ने नेताओं के काफिले को 100 मीटर बैरीकेटिंग पर रोक लिया। कई नेताओं ने रौब गांठा मगर एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने किसी की न सुनी और गाड़ियों को वहीं रोक दिया। बैरीकेटिंग के उस तरफ जाम का नजारा रहा मगर मुख्यालय के सामने जाम की स्थिति नही बन सकी।
शुक्रवार को नामांकन में फंसने के बाद डीएम के बाला जी ने सख्त रुख अपनाया। वाहनों के काफिले को बैरीकेटिंग पर रोकने और अधिक वाहन लाने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिससे आज सुबह एसपी रामकिशोर ने पहुंचकर बैरीकेटिंग की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी और किसी कीमत पर कारों के काफिले को अंदर न जाने के निर्देश दिए। पुलिस की सख्ती काम आई और नेताओं का रौब रखा रह गया। सभी वाहनों को बैरीकेटिंग पर ही रोकककर वाडियोग्राफी कराई गई। पुलिस प्रशासन की सख्ती के जिला मुख्यालय के सामने जाम नहीं लगा।