फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लाई गई 18 पेटी शराब बरामद

Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
पंजाब से लाई गई 18 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
बरामद देशी शराब की पेटियां व पुलिस की हिरासत में मौजूद आरोपी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर-निगड़ा के बीच हाईवे किनारे झाड़ियों से पुलिस ने 18 पेटी देशी शराब की बरामद की। शराब को पंजाब की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।  
विज्ञापन

ग्राम करमपुर-निगड़ा में रविवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन करमपुर- निगड़ा के जंगल की ओर चला गया। शक होने पर प्रभारी कोतवाल रामनिवास ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान करमपुर-निगड़ा के बीच स्थित गुड़ के कोल्हू के पास की झाड़ियों में छिपाई गई 18 पेटी (कुल 864 क्वार्टर) देशी शराब के बरामद की। पुलि ने मौके से एक युवक को पकड़ा है। दूसरा पुलिस को देखकर भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम निगड़ा निवासी नारायण शर्मा पुत्र सीताराम दोहरे बताया, उसने बताया कि वह पंजाब से शराब लाकर यहां बेंचता था। दूसरे युवक का नाम निगड़ा निवासी कल्लू उर्फ अनिल राजावत पुत्र शिवपाल सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें