औरैया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही युवा खिलाड़ियों को किट प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की बात कही।
ईशा वाटिका में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मिुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि युवाओं में वह ताकत होती है जो होने वाले काम को भी कर देता। युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं के दम ही सरकारें बनतीं और बिगड़ती हैं। युवा ही देश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। युवाओं से भी निवेदन है कि वे अपने और जिले के सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें और जीतकर नाम रोशन करें। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को खेलकूद सामग्री का वितरण भी किया।
नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अनवर वारसी ने कहा कि उनका मकसद युवाओं को फिट रखना और उन्हें आगे बढ़ाना है। बताया कि समय-समय पर नेहरू युवा केंद्र प्रतियोगिताएं व अन्य आयोजन कराती है। इसका मकसद छात्र-छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास करना होता है। उन्होंने कहा कि वह संकल्प लेते है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम को अविनाश चंद्र अग्निहोत्री, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, छुन्ना श्रीवास्तव, डा. सक्षम सेंगर, नितिन वर्मा, मोहित बाजपेई, सुरेंद्र कुमार, अनुराग पांडे, सुनीता, शैलेंद्र कुमार, प्रदीप त्यागी, सुनील सक्सेना लेखाकार आदि ने संबोधित किया।
-नेहरू युवा केंद्र ने किया ईशा वाटिका में कार्यक्रम में बांटी खेल सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो