फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी कालपी के जाम से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। हाईवे पर अधूरी पड़ी फोरलेन सड़क की चौड़ीकरण परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। कालपी के बाईपास चौराहा पर सर्विस रोड के लिए मशीनें तेजी से चल रही हैं। जल्द ही जिले के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। यह बात हाईवे अथारिटी के जन संपर्क अधिकारी ने डीएन तिवारी ने कही। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के अंदर ओवरब्रिज सहित फोरलेन परियोजना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि डेढ़ दशक से जिले में कालपी फोरलेन परियोजना अधूरी पड़ी है स्थिति यह है कि कानपुर व झांसी फोरलेन पूरा होने के बाद भी अभी तक कालपी में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है। इससे जिले वासियों को आएदिन कालपी के जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। स्थिति यह है कि शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब अधूरे फोरलेन की वजह से यहां जाम न लगता हो जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन भी गंभीर है और लगातार प्रशासनिक अधिकारी अधूरे निर्माण को पूरा कराने के लिए प्रयास कर रहे है।

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हाईवे अथारिटी ने पिछले सप्ताह से ही काम शुरू कर दिया है। काम शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। हाईवे अथारिटी के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि फोरलेन का निर्माण किस तरह से कराया जा रहा है और कितने दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि सड़क चौड़ीकरण के ऊपर ओवरब्रिज बनाया जाएगा व दोनों तरफ पहले सर्विस रोड तैयार होंगे। ताकि ओवर ब्रिज के निर्माण में यातायात में कोई व्यवधान पैदा न हो।
विज्ञापन


रविवार को भी पोकलैंड मशीनों से खुदाई का काम तेजी के साथ चलता रहा। उधर जिला प्रशासन की पहल पर भूमि अधिग्रहण की धारा 3 डी का प्रकाशन हो चुका है। पांच दर्जन परियोजना प्रभावित व्यक्तियों को भूमि व संरचनाओं का प्रतिकर एवं मुआवजा देने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी उच्च अधिकारियों व तकनीकी इंजीनियरों के साथ हाईवे का व प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। जिलाधिकारी के निर्देश है कि एक महीने के अंदर सर्विस रोड का निर्माण करा दिया जाए ताकि आगामी आने वाले समय में यातायात में कठिनाई न हो सके।
विज्ञापन


हाईवे पर अधूरी पड़ी फोरलेन सड़क का कार्य तेजी से चल रहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें