फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कस्बा आटा के पास टायर फटने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को ट्रक से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा आटा स्थित हाईवे से एक ट्रक अमूल दूध लेकर उरई की तरफ आ रहा था। ट्रक जैसे ही आटा स्थित मजार के पास पहुंचा तभी अचानक ट्रक के आगे का बायीं तरफ का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक जब तक ट्रक को काबू कर पाता इससे पहले ट्रक सड़क पर पलट गया।

हादसा होता देख वहां अफरा तफरी मच गई। आस पास मौजूद राजगीर दौड़कर ट्रक के पास पहुंचे। हादसे में ट्रक चालक विक्की यादव पुत्र दुखीप्रसाद व क्लीनर भोला पांडे निवासीगण दुर्गा बाजार सरियापुरा थाना कटरा जिला मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना मिलते ही थाने से फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा आटा स्थित मजार के पास हुआ हादसा
ट्रक का चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें