औरैया। नगर पालिका समेत सभी नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या घट गई है। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के नाम नगर पंचायत व पालिका की सूची से नाम काट दिए गए हैं।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। किसी भी समय आचार संहिता लागू हो सकती है। नगर पालिका व नगर पंचायत में 2012 की सूची में पालिका व नगर पंचायत के आसपास के गांव के मतदाता थे। वह ग्राम पंचायत व नगर पंचायत दोनों में ही शामिल थे। इस बार ऐसे मतदाताओं की छटनी कर दी गई। पालिका से लेकर सभी नगर पंचायतों में मतदाता घट गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुकी है।