फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन पास न होने से खफा है शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अजीतमल विकासखंड के जनता इंटर कालेज के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन भुगतान न कराए जाने से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षक नेताओं ने कहा है कि तीन दिन में समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


डीआईओएस चंद्रप्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में संगठन के जिला महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने बताया है कि जनता इंटर कालेज अजीतमल के वेतन बिल पर उनके एवं लेखाधिकारी क े हस्ताक्षर कर दिए गए थे पर किन्हीं कारणोें से लेखाधिकारी की ओर से हस्ताक्षर काट कर वेतन बिल रोक दिया गया। इससे रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार से पूर्व वेतन भुगतान न होने से शिक्षकों का त्यौहार फीका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस टीचर की नियुक्ति पर आपत्ति लगाई जा रही है वह उनके पत्र के बाद ही सेवा में लिया गया है और चयन बोर्ड से चयनित है। नियुक्ति के पश्चात लगातार विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इसके फलस्वरूप विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से उनकी उपस्थिति को प्रमाणित कर पूरे महीने का वेतन के लिए बिल भेजा गया था। इसके बाद भी वेतन रोके जाने से शिक्षकों में रोष है। तीन दिन के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

-तीन दिन का दिया अल्टीमेटम, आंदोलन की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें