फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 16 किलोमीटर का परमिट... दूसरे जनपद चले जाते ऑटो चालक

Thu, 04 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38-हाईवे पर दौड़ते ऑटो। संवाद - फोटो : खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे।
विज्ञापन
औरैया। ऑटो चालकों की मनमानी चरम पर है। नियम 16 किलोमीटर तक जाने का है, लेकिन चालक रुपये के लालच में दूसरे जनपद तक जा रहे हैं। खास बात है कि हाईवे पर ऑटो की मनाई के बाद भी फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें हों या यातायात माह, सभी में लोगों को सुरक्षित यात्रा पर जोर दिया जाता है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर वाहन चालकों कार्रवाई के साथ जागरूक करने का भी काम किया जाता है। इसके बाद भी चालक सड़कों पर परमिट से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहे।
परिवहन विभाग के नियमों की बात की जाए तो ऑटो चालक 16 किलोमीटर की यात्रा कर सकता है। पर चालक नियमों को ताक पर रखकर 30 से 40 किलोमीटर दूर दूसरे जनपद तक चले जाते हैं।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन विभाग में लगभग एक हजार से अधिक ऑटो पंजीकृत हैं। न केवल 16 किलोमीटर से अधिक जा हरे बल्कि अधिक सवारी भर हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं।

केस एक
ऑटो पलटने से तीन घायल
कानपुर-इटावा हाईवे पर अजीतम कोतवाली के गांव मोहारी के पास 30 दिसंबर को ऑटो पलट गया था। हादसे में चालक समेत तीन सवारियां घायल हो गई थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही।
केस दो
ऑटो पलटने से दो की मौत
बिधूना कोतवाली के रामगढ़ मार्ग पर भसोरा पुल के पास 27 अप्रैल को ऑटो पलटने से दो की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद भी ऐसे वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईवे ऐसे वाहनों की जाने की मनाही है। अगर ऐसा हो रहा है तो रोक लगाई जाएगी।
-आनंद राय कुरील, यात्री कर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें