फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महाकुंभ में भेजी गईं 16 बसें, आज फिर जाएंगी 44, बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
डिपो परिसर में महाकुंभ जाने के लिए तैयार खड़ीं रोडवेज बसें। - फोटो : डिपो परिसर में महाकुंभ जाने के लिए तैयार खड़ीं रोडवेज बसें।
विज्ञापन
औरैया। महाकुंभ के लिए रोडवेज बसों को भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक मांगी गई लगभग सभी बसों को भेजा जाएगा। इन बसों को लंबे व लोकल के मार्गों से हटाकर भेजने की तैयारी की गई है। बसों के जाने से लोकल के रूटों पर सफर करने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि प्रत्येक मार्ग पर बसों का संचालन होगा। किसी भी स्थिति में यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए रणनीति बना ली गई है। बस के फेरे बढ़ाकर इनकी कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
औरैया डिपो में विभिन्न मार्गों पर संचालन के लिए कुल 70 बसें हैं। इन बसों को दिल्ली, आगरा, मथुरा, झांसी, कानपुर, आगरा, इटावा, कन्नौज, रसूलाबाद आदि मार्गों पर चलाया जाता है। रोजाना करीब छह हजार यात्री सफर करते हैं। उनसे लगभग आठ से 10 लाख रुपये राजस्व की बढ़ोतरी डिपो को होती है। प्रयागराज में कुंभ शुरू होने के बाद मुख्यालय से बसों की मांग की गई थी।
विज्ञापन

शुरू में 56 बसों की मांग को लेकर पत्र आया था, लेकिन महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसे संशोधित कर अब 60 बसों की मांग की गई। महाकुंंभ के शुरू होने से अब तक सात बसों को भेजा जा चुका है। जो वापस हो चुकी हैं। मांग को देखते हुए विभिन्न रूटों से लौटने वाली बसों को महाकुंभ में भेजने की तैयारी गुरुवार को की गई। इधर, गुरुवार शाम 16 गाड़ियों को प्रयागराज भेजा गया।
ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डिपो के अधिकारियों की मानें तो सभी मार्गों पर बसों का संचालन होगा। लोकल के मार्गों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर पहले ही रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। कानपुर व लखनऊ सफर करने वाले यात्रियों को लगभग हर एक से दो घंटे में बस मुहैया कराई जाएगी। लंबे रूटों पर बसों की रवानगी के समय में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।

घर से निकले तो डिपो से जानकारी जरूर कर लें
शुक्रवार को महाकुंभ के लिए 44 बसें डिपो की ओर से भेजी जाएंगी। ऐसे में स्थानीय रोडों पर बसों का टोटा देखने को मिल सकता है। सफर के लिए निकले लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि घर से निकलने पर पहले डिपो से बस की जानकारी कर लें। नहीं तो यात्री को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
लोकल के मार्गों पर बसों की संख्या कम रहेगी, लेकिन उनके चक्कर बढ़ाए गए हैं। लंबे रूटों पर भी संचालन रणनीति के तहत होगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। राजस्व पर ध्यान देते हुए बसों के संचालन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें