फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच में टोकने पर वार्ड ब्याय की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सचिव आयुष मुकेश मेश्राम ने बुधवार को पचास शैय्या युक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सुविधाएं दुरुस्त रखने की हिदायत देते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में टाटा, बिड़ला और अंबानी की बहुएं नहीं बल्कि गरीब ही इलाज कराने के लिए आएगा। एएनएम के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल से हटाए जाने व उसके खिलाफ जांच करने को सीएमओ को निर्देश दिए। सदर तहसील में मांगने के बाद भी 2018 की कृषि व आवास आवंटन संबंधी कोई भी दस्तावेज मुहैया नहीं कराया जा सका। इस पर संबंधित राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। सौ शैय्या अस्पताल में निरीक्षण के दौरान संविदा कर्मी के बेवजह बीच में टोकने पर उसकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे सचिव आयुष मुकेश कुमार मेश्राम ने जिला अस्पताल का मुआयना किया। लैब टेक्नीशियन अखिलेश कटियार से वहां की व्यवस्थाओं व होने वाली जांचों के संबंध में जानकारी ली। दवाइयों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। वेलनेस सेंटर में योग शिक्षक मिथुन मिश्रा व सहायिका रुपाली पोरवाल से जानकारी की। सचिव को अस्पताल में कार्यरत एएनएम आशा वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर उन्होंने सीएमओ को एएनएम को तत्काल प्रभाव से अस्पताल से हटाकर जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचे सचिव ने डॉक्टरों की कमी को पूरा कराए जाने का भी आश्वासन दिया। डॉक्टरों से जानकारी करने के दौरान मौके पर मौजूद अवनि परिधि प्राइवेट कंपनी की तरफ से संविदा पर कार्यरत वार्ड ब्वाय गौरव का बीच में टोकना सचिव को नागवार लगा। इस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से उसकी सेवाएं समाप्त करने के लिए सीएमएस को निर्देश जारी किए। सदर तहसील में तहसील कर्मियों से वर्ष 2018 में आवंटित की गईं कृषि व आवास की फाइल दिखाए जाने के निर्देश दिए।


कर्मचारी फाइल दिखाए जाने के नाम पर एक-दूसरे का मुंह ताकते रहे। अंत तक सचिव को फाइल देखने को नहीं मिली। इस पर संबंधित राजस्व निरीक्षक कार्यालय अजयकांत तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए गए। सचिव ने कहा कि वरासत 13 दिन में दर्ज हो जाना चाहिए। साथ ही दर्ज विरासत में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है, इसका सही पता करने के लिए दस्तावेजों को तेरहवीं के दिन उसके घर सौंपा जाए। सचिव ने ग्राम खरका में गोशाला गायों के रखरखाव के अलावा उनके खानपान की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं। उन्होंने सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी से गोवंशों का समय-समय पर टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र में बनाए जा रहे किसान कल्याण केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान सचिव ने उक्त केंद्र के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री को परखने को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए
विज्ञापन


जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर पर होगी मोबाइल फोरेंसिक लैब
दिबियापुर (औरैया)। जल्द ही मोबाइल फोरेंसिक लैब प्रत्येक मंडल में आने वाली है। प्रत्येक जिले में कम से कम पांच डॉक्टरों को फोरेंसिक की बेसिक जानकारियों से प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। ये बातें सचिव आयुष मुकेश कुमार मेश्राम ने अधिकारियों को बताईं। सचिव ने ज्यादा से ज्यादा मुकदमों में गवाहों के बयान न्यायालय में कराते रहने के लिए कहा। इस वर्ष न्यायालय से हुए फैसलों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि जो अपराध करने में आदी हैं उनको पाबंद कराएं। सचिव के एक सवाल के जवाब में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि थाने के अभिलेखों में दर्ज 77 हिस्ट्रीशीटरों में से 16 के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है कि वे कहां हैं। सूखमपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर रामपाल के बारे में सही जानकारी न देने पर सचिव ने नाराजगी भी जताई। रजिस्टर में दर्ज था कि रामपाल लगभग बीस वर्षों से गांव में नहीं आया है। जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनीति के साथ निर्धारित कार्यक्रम से काफी देर से थाने पहुंचे सचिव ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ सहित तमाम जानकारी ली। सचिव ने थाने की जर्जर बिल्डिंग देखकर चिंता जताई और कहा कि अब तो बहुमंजिली बिल्डिंग बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें