फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे खुले में रखे ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर के कई इलाकों में खुले में रखे ट्रांसफार्मर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। यदि समय रहते इन खतरनाक ट्रांसफार्मरों की विभाग ने सुध नहीं ली तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



शहर में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की ओर से नगर के प्राय: सभी मोहल्लों में सड़क के किनारे प्लेटफार्म बनाकर तो कहीं खंभो पर ट्रांसफार्मरों को लगाया गया है। खुले में रखे इन ट्रांसफार्मरों से होने वाले खतरे को भांपते हुए विभाग ने कई ट्रांसफार्मरों को तो लोह की जाली से घिरवा दिया है लेकिन अभी भी नगर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित तिराहे पर रखा ट्रांसफार्मर खुले में रखा है। प्रतिदिन यहां से सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ पैदल सवारों को निकलना होता है। फुटपाथ पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर से राहगीरों के साथ-साथ आसपास के लोग हादसे की आशंका से परेशान हैं।

कमोबेश यही स्थिति नरायनपुर स्थित डाकघर के सामने, दिबियापुर रोड पर चौधरी विशंभर ंसिह भारतीय इंटर कालेज, गोविंद नगर में दो स्थानों, तिलक नगर स्थित हाजी पेट्रोल पंप वाली गली में, स्टेडियम रोड पर है, जहां खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। खुले में कई ट्रांसफार्मरों के आसपास दुकानें लगती हैं। इससे भी खतरा बना रहता है। बिना घेरे वाले ट्रांसफार्मरों के आसपास घास-फूस उगी है, जिसे चरने के लिए मवेशी ट्रांसफार्मर के काफी करीब पहुंच जाते हैं। इससे उनकी जान पर भी खतरा मंडराता रहता है। बावजूद इसके विभाग ट्रांसफार्मर के अगल-बगल घेरा लगवाने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन



शहर के अधिकांश ट्रांसफार्मरों को लोहे की जाली से घेर दिया गया है। बचे ट्रांसफार्मरों को जल्द ही लोहे की जाली से घेरवा दिया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई चल रही है।- राजीव अग्रवाल , अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें