फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के चरखा दांव से पस्त हुए अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के काम व विकास में विश्वास जताकर मतदान किया। इससे भाजपा तीन सौ के पार पहुंची है। गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले मुलायम सिंह चरखा दांव चलते थे जिसमें विरोधी परस्त हो जाते थे। इस बार मायावती के चरखा दांव में अखिलेश फंस गए और परास्त हो गए।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बिधूना में विधायक विनय शाक्य के स्वास्थ्य का हाल जानने आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यदि सपा बसपा का गठबंधन नहीं होता तो दोनों दलों का सूपड़ा साफ हो जाता। गठबंधन का लाभ बसपा ने उठा लिया। वह शून्य से 10 पर पहुंच गयी और सपा पांच पर ही रही। सपा जिन्हें अपना गढ़ कहती थी, वह कन्नौज हो या बदायूं या फिरोजबाद सभी जगह अखिलेश के परिवारीजन तक हार गए। अखिलेश को गठबंधन महंगा पड़ा। खुद उनकी किसी तरह आजमगढ़ में इज्जत बची। मुलायम सिंह भी आखिरी चुनाव की बात कहकर किसी तरह चुनाव जीते।


अखिलेश यादव मायावती के दांव का शिकार हुए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के काम व विकास कार्यों को देखते हुये जनता ने एकतरफा भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इससे भाजपा और राजग को इतनी बड़ी जीत मिली। कहा कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारने से मोदी जी जन जन के प्रिय नेता बन गए हैं और जनता को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में न केवल देश से आतंकवाद का खात्मा होगा, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत एक महाशक्ति बनके उभरेगा। इस मौके पर विधायक विनय शाक्य, देवेष शाक्य, अमित मिश्रा, बंटूराव दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें