फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद बाद ईदगाह से हटाई जाएगी हाईटेंशन लाइन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जमालशाह स्थित ईदगाह के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। वर्षों पुरानी इस हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा की जा रही है। लोगों ने ईद के समय हाईटेंशन लाइन से आपूर्ति बंद रखे जाने की मांग करते हुए तारों को हटाने की गुजारिश की।
विज्ञापन




तिलक नगर स्थित जमालशाह में बनी ईदगाह पर ईद के दिन हजारों की संख्या में मुुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करते हैं। हाईटेंशन लाइन के नीचे नमाज अदा करने के दौरान नमाजियों की जान खतरे में न रहे, इसको देखते हुए मुतबल्ली ईदगाह बाजी बन्ने खां व जमालशाह कमेटी के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ईद की नमाज के दौरान सुबह सात बजे से नमाज समाप्त होने तक (11 बजे) बिजली आपूर्ति बंद रखे जाने की बात कही।


मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि सालों पुरानी इस लाइन को हटाने की मांग बिजली विभाग के अधिकारियों से की जा रही है, लेकिन अधिकारियों की हीलाहवाली और लापरवाही से हर साल हाईटेंशन लाइन के नीचे नमाज पढने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं। अब वे जिला प्रशासन और शासन से इसकी मांग करेंगे। इधर समाज के लोगों की मांग पर बिजली विभाग के एसडीओ महेंद्र प्रताप ने ईदगाह जाकर हाईटेंशन लाइन देखी। एसडीओ ने बताया कि ईद से पहले ईदगाह से तारों का हटाया जाना संभव नहीं हैं। ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान इन लाइनों में सप्लाई बंद रखी जाएगी। ईद के बाद एक सप्ताह के अंदर इन तारों को हर हाल में ईदगाह से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें