फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल रिसीव न करने पर एसडीओ व जेई को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी फोन नंबर पर की जाने वाली काल रिसीव न करने पर अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने एसडीओ बिधूना व जेई भगौतीपुर औरैया को चेतावनी जारी की है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उक्त अधिकारियों द्वारा सरकारी नंबर पर फोन काल रिसीव न किया जाना उनकी दूषित कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन



वहीं उन्होंने एसडीओ बिधूना को दी गई चेतावनी में कहा कि उनके द्वारा सरकारी नंबर पर की गई काल को रिसीव न करके उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की गई है। ऐसे में उनकी निजी नलकूपों की फर्जी लाइन निर्माण में संलिप्तता पूर्व से ही प्रमाणित हो चुकी है। जिसमें उनके खिलाफ पहले ही वसूली की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने एसडीओ को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की भी सलाह दी है। कहा कि सुधार न करने पर उनकी सत्यनिष्ठा संदेहास्पद घोषित कर दी जाएगी। वहीं जेई भगौतीपुर सुधीर गौतम को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा जेई भगौतीपुर को किए गए फोन काल को रिसीव न किया जाना उच्चाधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। ऐसे में उन्होंने जेई को मुख्यालय व अपने कार्यस्थल पर उपलब्ध रहने के निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए उनकी सेवा पुस्तिका में भी दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें