फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर टूंडला के बीच 25 ट्रेनों में आरपीएफ स्पेशल फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कानपुर से टूंडला के बीच नानस्टाप ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वालों की अब खैर नहीं। चेन पुलिंग से प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में अब आरपीएफ स्पेशल फोर्स तैनात रहेगी। चेन पुलिंग करते पकड़े जाने पर एक वर्ष की कैद या फिर ए हजार रुपए जुर्माना भी हो सकता है। यह जानकारी फफूंद रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने में वार्षिक निरीक्षण पर आए सहायक सुरक्षा आयुक्त आरएन पांडेय ने दी।
विज्ञापन



दिन में 11 बजे पहुंचे सहायक सुरक्षा आयुक्त ने देर शाम तक थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कानपुर से लेकर टूंडला के बीच सेक्शन में नानस्टाप ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। इसे रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। बुधवार से चेन पुलिंग से प्रभावित होने वाली प्रमुख 25 ट्रेनों में आरपीएफ स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। 100 से अधिक आरपीएफ स्पेशल फोर्स के कर्मियों ने ट्रेनों में चेन पुलिंग की निगरानी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चेन पुलिंग करते पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मियों के विभागों में विभागीय कार्यवाई के लिए लिखा जाएगा, जबकि आम व्यक्तियों के निवास स्थान से संबंधित थाने में लिखापढ़ी की जाएगी। ताकि उनके चरित्र प्रमाण पत्र में इस बात की जानकारी अंकित की जा सके। बताया कि एक ट्रेन में चेन पुलिंग होने पर पीछे चल रहीं छह ट्रेनें प्रभावित होतीं हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधान सुरक्षा आयुक्त एसएन पांडेय के निर्देश थे कि सभी थानों में लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाए। फफूंद आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने सभी लंबित मुकदमों का निस्तारण करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर जल्द ही नए थाने की बिल्डिंग बनेगी। इसके लिए प्रपोजल तैयार कर भेजा गया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त आरएन पांडेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बाबा परमहंस बगिया के पीछे पानी की टंकी के पास आरपीएफ थाने की नई बिल्डिंग तैयार होगी। बताया कि नए रिक्रूटमेंट के बाद थाने में स्टाफ की कमी भी दूर हो जाएगी। अभी स्वीकृत स्टाफ से 15 स्टाफ कम है। ब्यूरो
---

बीस दिन बाद महानंदा एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू हो गया। हालांकि आज पहले ही दिन अप महानंदा एक्सप्रेस लगभग तीन घंटा देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।जानकारी के अनुसार 9 मई को 15483 अप एवं 10 मई से 15484 डाउन महानंदा रद्द हो गई थी। इनके 17 मई से शुरू होने की सूचना थी। फिर अचानक 17 मई को एक अन्य आदेश के क्रम में महानंदा एक्सप्रेस 28 मई तक रद्द कर दी गई। आज बुधवार 29 मई को 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस लगभग तीन घंटा देरी से शाम साढ़े 5 बजे फफूंद पहुंची। वहीं 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से दोपहर लगभग 2 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें