फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई करेंगे परिषदीय बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई कर सकेंगे। जिले के 14 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित कर अंग्रेजी स्कूलों के स्तर की हर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए जिले के सात ब्लॉकों के एक अंग्रेजी तथा एक हिंदी स्कूल के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें विज्ञान के साथ-साथ गणित की प्रयोगशालाएं होंगी। प्रत्येक ब्लॉक में दो परिषदीय स्कूलों को मॉडल बनाने के लिए 23 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना तथा सहार 14 स्कूलों पर 3.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



शासन व शिक्षा निदेशालय का मानना है कि जिले के परिषदीय स्कूलों में इस तरह के लगातार हो रहे प्रयासों के बाद स्कूलों की स्थितियां तथा बच्चों के नामांकन में इजाफा हुआ है। इसको देखते हुए जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना तथा सहार ब्लॉक के एक अंग्रेजी तथा एक हिंदी विद्यालय के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इनमें बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, शौचालय तो होंगे ही इसके अलावा टाइल्स भी लगाए जाएंगे। स्टाफ व बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर होगा। बिजली की कमी हुई तो उसके लिए सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। पुस्तकालय भी अनिवार्य रूप से होगा। व्हाइट बोर्ड का प्रयोग होगा। बच्चों के खेलने के लिए झूले व खिलाने आदि भी होंगे। खास बात यह है कि इन मॉडल स्कूलों में गणित व विज्ञान की प्रयोगशालाएं भी बनवाए जाएंगी।

जिन विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। उनमें गर्मियों के दिनों में बच्चों की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर का इंतजाम किया जाएगा। इनमें वाटर कूलर लगाए जाने का प्रस्ताव भी होगा। मॉडल स्कूलों में बिल्ंिडग, लर्निंग एड के लिए पेटिंग आदि भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


यह मॉडल स्कूल जिले के लिए वरदान साबित होंगे। इससे बच्चों का नामांकन बढ़ने के साथ सीखने की क्षमता में भी इजाफा होगा। जल्द ही स्कूलों का चयन किया जाएगा। - सूर्य प्रकाश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें