फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर पहुंचे और शुरू हुई पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गुरुवार को मुहम्मदाबाद में नाला की सफाई के दौरान जेसीबी से पानी की टंकी की आठ इंची पाइप लाइन टूट गई थी जिससे पूरे गांव में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। जिससे गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया था। वहीं ग्रामीण टैंकरों व ट्रैक्टरों से पानी लाकर तीन से किसी तरह काम चला रहे थे। सोमवार सुबह ग्राम प्रधान व जल संस्थान के अधिकारी मौके पहुंचे और टूटी पड़ी पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवाया। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता का कहना है कि एक दो दिन में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



चार दिन से टूटी पड़ी पाइप लाइन की वजह से ग्राम मुहम्मदाबाद में पानी का संकट बना हुआ है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था तो सोमवार सुबह जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता मनोज आर्या, सहायक संजीव कुमार, अवर अभियंता सभापति यादव, ठेकेदार फीरोज उद्दीन मुहम्मदाबाद पहुंचे और ग्राम प्रधान से बात कर टूटी पड़ी पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया।

ग्राम प्रधान सुनीता तिवारी ने सुबह मजदूर लगाकर नाला की घासफूस साफ कराई और पंपिंग सेट से पानी निकलवाकर मरम्मत का काम शुरू कराया। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता मनोज आर्या का कहना है कि एक या दो दिन मे पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन में पेयजल आपूर्ति सामान्य करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें