फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूविस्थापितों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 18एयूआरपी 21-भू-विस्थापितों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन।
विज्ञापन


गेल के भूविस्थापित 22 को करेंगे जोरदार प्रदर्शन
- 48 दिनों से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाया
- गेल विहार गेट पर बीती 7 मई से धरने पर बैठे थे प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(गेल) की वायदा खिलाफी के विरोध में लंबे समय से आंदोलनरत भू विस्थापित बेरोजगार कल्याण समिति के धरने को प्रशासन ने अनुमति न देने की बात कहते हुए सोमवार को हटा दिया। इसके विरोध में गेल विहार गेट के सामने समिति के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। समिति ने 22 जून को बड़े प्रदर्शन की घोषणा भी की।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 48 दिनों से गेल विहार गेट के सामने भू विस्थापित बेरोजगार कल्याण समिति का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। शनिवार को धरने पर बैठे दो लोगों को तबियत बिगड़ गई थी। जिनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए धरना-प्रदर्शन न करने की सलाह दी थी। जिसपर समिति ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। समिति के अध्यक्ष रामप्रताप ने बताया कि 22 जून को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें