फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर रोस्टर के हिसाब से मिले बिजली : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शांति समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें डीएम ने अधिकारियों को ईद मीलादुन्नबी के त्योहार पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस त्योहार पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, जिससे किसी को परेशानी न हो। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहार पर रोस्टर के हिसाब से बिजली सप्लाई दी जाए। लोकल फाल्टों के लिए एक टीम बनाई जाए जो सूचना पर तत्काल फाल्टों को ठीक कर सके। इससे बिजली व्यवस्था सुचारु हो सके।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम दुरुस्त कराए जाएंगे। जिन रूटों से जुलूस निकालना है उन रूटों पर पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि अगर किसी भी अराजकतत्व ने शहर का माहौल खराब क रने का काम किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आरके सिंह, सीएमओ अल्पना बरतारिया, सिटी मजिस्ट्रेट एनपी पांडे, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस निकलने वाले रूटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें