फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: निष्ठा कार्यक्रम के तहत तीसरे चरण में 150 शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में निष्ठा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तीसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें 150 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसका समापन 16 मार्च को होगा। पहले दिन शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को प्रशिक्षण के साथ ही निष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि निष्ठा प्रशिक्षण से शिक्षकों के कार्य में समग्र उन्नति होगी। बदलते समय व बच्चों की सोच में बदलाव को ध्यान में रखते हुए पांच दिनों के प्रशिक्षण में शिक्षकों को नए गुर सिखाए जाएंगे।
इससे वह बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा दे सकें। एसआरपी गुंजन शुक्ला ने कहा कि शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए निष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत छात्रों में महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षक बच्चों को पढ़ाने से पहले खुद पढ़ें।
विज्ञापन

वह जिस पाठ्यक्रम को पढ़ाने वाले हैं, उसकी समुचित तैयारी और पूर्वाभ्यास कर छात्रों को पढ़ाएं। शिक्षक बच्चों को उन्हीं के अंदाज में पढ़ाएं। इससे बच्चों को पढ़ाई बोझिल नहीं लगेगी। शिक्षकों को दिनेश कुमार चतुर्वेदी, जितेंद्र अग्निहोत्री, विशाल सिंह व नवीन चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें