फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 150 किसानों को प्राइवेट दुकानों से दिलवाई गई खाद

Tue, 14 Oct 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी 19 - वैवाह में एक खाद दुकान पर मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र के वैवाह में मंगलवार को तहसीलदार शर्मानानंद की मौजूदगी में 150 किसानों को खाद दिलवाई। डीएपी खाद किसानों को सरकारी दर पर वितरित कराई गई। ऐसे में किसानों ने सरकारी अमले का आभार जताया।
विज्ञापन

समितियों पर खाद की किल्लत को लेकर लगातार भीड़ जुट रही है जबकि कुछ प्राइवेट दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद था। इस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसी दुकानों की सूची तैयार की। जहां खाद का अतिरिक्त भंडार व वहां पर अधिकारी की मौजूदगी में वितरण की जाएगी। मंगलवार को एक प्राइवेट दुकान पर अधिक स्टॉक की सूचना मिलने पर तहसीलदार शर्मानानंद, कुदरकोट थानाध्यक्ष रामबालक शुक्ला व राजस्व टीम पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 150 किसानों को एक-एक बोरी खाद सरकारी दर पर वितरित की गई। तहसीलदार शर्मानानंद ने बताया कि खाद की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। जहां भी स्टॉक की जानकारी मिलेगी, वहां पर प्रशासन स्वयं जाकर किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराएगा। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में तय रेट से ज्यादा की वसूली खाद विक्रेता नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें