फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 07 Aug 2016 11:25 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
ओसीबी मशीन में फंसी ट्राली को बाहर निकालते बिजली कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में दो दिनों से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति तीसरे दिन दुरुस्त नहीं हो पाई। ओसीबी मशीनों में खराबी आ जाने से करीब 15 घंटे बिजली गुल रही। रविवार को तो लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। हालांकि बिजली अधिकारियों ने इंजीनियरों की टीम को बुलाकर देर शाम तक आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


रात करीब 1:30 बजे शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर लगी मशीनों में एक नंबर इनकमिंग मशीन में फाल्ट हो गया। मौके पर मौजूद एसएसओ मनोज ने मशीन की ट्राली बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्राली के मशीन में फंस जाने से दूसरी ट्राली नहीं लग पाई। इससे एक नंबर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पिछले दो दिनों से आपूर्ति बाधित होने से लोगों के इनवर्टरों ने रविवार रात काम करना बंद कर दिया। बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोगों ने बिजली केंद्र पहुंचकर दो नंबर व तीन नंबर फीडरों की संचालित बिजली आपूर्ति भी बंद करवा दी। इससे पूरे शहर को रात 2:30 बजे से सुबह 10 बजे बिजली नहीं मिली।

करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका। इसके एक घंटे बाद शहर के होमगंज बाजार में तार बदलने को लेकर आपूर्ति बंद करवा दी गई। बिजली केंद्र की मशीनों में आई खराबी को लेकर इटावा से बुलाई गई इंजीनियरों की टीम ने केंद्र की एक नंबर इनकमिंग मशीन की समस्या को दूर किया। रोज-रोज बिजली की मशीनों व हाईटेंशन लाइनों के टूटने से आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


इंजीनियरों की टीम को बुलाकर एक नंबर बिजली केंद्र की मशीनों में आई खराबी को दूर किया गया है। रविवार को बाजार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बाजार की जर्जर हाईटेंशन लाइन के तारों को बदलवाया गया। हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डनिंग कराई गई है। इसके कारण रविवार को उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, एक्सईएन, डिस्ट्रीब्यूशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें