फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में 138 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रशासन ने होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये तैयारियां पूरी कर ली हैं। जगह-जगह सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिन स्थानों पर होली जलेगी, उनको भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र में कुल 138 स्थानों पर होलिकादहन होगा।
विज्ञापन



होली के दिन और कोई रंजिश न निकाले, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर में सात स्थानों पर होलिकादहन होगा। इसमें बड़ी होली, सुभाष चौराहा, सत्तेश्वर चौराहा, जेसीज चौराहा, नरायनपुर, गोविंद नगर बघाकटरा, फफूंद चुंगी के पास होलिका दहन होगा। यही नहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र में कुल 138 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इन स्थानों के आसपास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है।


सदर कोतवाली के कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि इस बार कोई नया होलिकादहन स्थान नहीं बना है। बताया कि पिछले सालों में जहां पर होलिकादहन होता था, वहीं पर होलिकादहन होगा। उन्होंने बताया कि होली पर्व सभी शांति पूर्वक मनाए, कोई शांति व्यवस्था भंग न करे। शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस की तैयारियां पूरीं, सदर कोतवाली क्षेत्र में 138 स्थानों पर होगा होलिका दहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें