फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए समेत आठ शिक्षा कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम के आदेश पर बीआरसी सहार के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए एबीएसए के अलावा सात कार्यालय कर्मियों का एक दिन का वेतन रोके जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस मामले में डीएम ने सभी से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण भी तलब किया है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से समय से कार्यालय में उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि शिथिलता पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



डीएम अभिषेक सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि सहार बीआरसी में आयेदिन अधिकारी व कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम बिधूना को जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर तहसीलदार बिधूना की ओर से सात मार्च को दोपहर 3:15 पर बीआरसी कार्यालय के किए गए निरीक्षण में मौके पर सिर्फ कंप्यूटर आपरेटर मनजीत कुमार मिले। स्टॉफ के बारे में आपरेटर कुछ भी नहीं बता सका।

माध्यमिक विद्यालय सहार की इंचार्ज प्रधानाध्यापक संध्या शर्मा ने बताया कि बीआरसी पर एबीएसए उपेंद्र सिंह के अलावा पांच सहायक, अरुण यादव, महेंद्र सिंह, आलोक कुमार, राकेश कुमार, सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, सहायक लेखाकार नरेंद्र श्रीवास्तव व चतुर्थ श्रेणी कर्मी अनिल राजपूत अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने बीएसए को आदेश जारी कर एबीएसए समेत सभी से सात दिन में स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी का सात मार्च का वेतन आहरण अग्रिम आदेशों तक रोके जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने की कार्रवाई, स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें