फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन भी परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। शुक्रवार को दूसरे दिन बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई। हालांकि आज भी किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। सुबह की पाली में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले में 80 केंद्रों पर संचालित की जाएंगी। इन केंद्रों पर कुल 50361 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 26441 और इंटरमीडिएट के 23920 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा कराई गई।कुल 227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 17 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे। इंटरमीडिएट की संगीत गायन परीक्षा में नौ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी। इसी प्रकार शाम की पारी में इंटर में संस्कृत के पंजीकृत 605 परीक्षार्थियों में से 526 ने परीक्षा दी और 79 अनुपस्थित रहे। वहीं उर्दू में पंजीकृत 74 परीक्षार्थियों में से 69 ने परीक्षा दी, जिसमें पांच अनुपस्थित रहे। इसके अलावा कन्नड़ विषय में एक पंजीकृत परीक्षा था वह भी अनुपस्थित रहा।


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सात केंद्रों पर सुबह के समय परीक्षा कराई गई। किसी भी केंद्र पर नकल पकड़ने की सूचना नहीं मिली है। बताया कि परीक्षा केंद्रों का जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण किया। साथ ही सचल दल भी औचक निरीक्षण करते नजर आए। बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन बनाई जाएगी। नकल माफियाओं के खिलाफ सख्ती की गई है। यदि कहीं नकल होती पाई जाती है तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक निपटीं बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें