फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम खाली के एवज में रुपये मांगने के मामले में यूपीएसएस के मैनेजर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में आढ़ती की दुकान पर संचालित यूपीएसएस की गोदाम खाली कराने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में मैनेजर पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मंगलवार को जांच अधिकारी एजीएम प्रशासन ने आढ़तियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन



गल्ला आढ़ती विशाल ट्रेडर्स संचालक सीमा व चतुर्भुज नरायन ने गोदाम खाली कराने के बदले रिश्वत मांगे जाने में यूपीएसएस के महाप्रबंधक श्रीकांत गोस्वामी को 31 अक्तूबर को शिकायती पत्र भेजा था। रुपये मांगे जाने का एक आडियो भी भेजा गया था। एमडी के आदेश पर यूपीएसएस के एजीएम एके गुप्ता ने 13 नवंबर को आढ़तियों के बयान भी दर्ज किए। विभागीय सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट में मैनेजर ओमेंद्र कुमार पर कार्रवाई की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। इस खबर को अमर उजाला ने 1 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इस मामले में आढ़तियों ने बताया कि रिश्वत मामले की जांच करने के लिए एजीएम के औरैया आने की जानकारी मिलते ही यूपीएसएस के कर्मचारियों ने 12 नवंबर की देर रात गोदाम खाली कर चाबी सौंप दी।

इस मामले में एजीएम एके गुप्ता ने आढ़तियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। पीड़ितों के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत गोस्वामी
महाप्रबंधक यूपीएसएस

यूपीएसएस के मैनेजर पर लटकी कार्रवाई की तलवार
गोदाम खाली करने के बदले में रुपये मांगने के मामले में आढ़तियों के दर्ज हो चुके बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें