फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से तंग नशेड़ी युवक ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में गुरुवार की रात एक युवक ने नशे की हालत में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे गृह कलह बताई जा रही हैै।
विज्ञापन



भगौतीपुर निवासी टेंपो चालक पारस सिंह (48) पुत्र हकीम सिंह नशे का आदी था। गुरुवार की रात उसने शराब के नशे में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कागजी कार्रवाई के बाद परिजन शुक्रवार की शाम शव लेकर गांव लौटे। शव के गांव पहुंचते ही घर में कोेहराम मच गया।
विज्ञापन


युवक ने केरोसिन डाल खुद को जलाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें