फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता ने 17 साल बाद कांग्रेस को जीत दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका कोंच में 17 साल बाद अध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में लौट आया। कांग्रेस प्रत्याशी ने 475 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रेम नारायन वर्मा को हराया। सरिता को कुल 7491 मत मिले जबकि प्रेमनरायन को 7016 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आईएमआईएम के प्रत्याशी संतराम रजक रहे, उन्हें 4047 मत मिले। चौथे पर सपा के पारस वर्मा 2259, पांचवें पर निर्दलीय जगजीवनराम 2024 व छठे नंबर बसपा के जितेंद्र अहिरवार को 1159 वोट मिले।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट कोंच की अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी सरिता झांसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनके पति आनंद अग्रवाल कारोबारी हैं। पति आनंद कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वोट बैंक पर कब्जा जमाने के लिए आनंद ने पत्नी सरिता को टिकट दिलाया।

इसका परिणाम यह रहा कि मुस्लिम वोटों के अलावा भाजपा के वैश्य व बसपा के पिछड़े वोट बैंक पर एक साथ सेंध लगी। इससे पहले कोंच में 1995 में कांग्रेस के अशोक शुक्ला पहली बार चुनाव जीते थे। फिर 2000 में भी अशोक शुक्ला ही दोबारा जीते, 2004 में बतौर चेयरमैन उनकी हत्या हो गई थी। इ
विज्ञापन


स तरह 17 साल बाद कांग्रेस ने सीट पर अपना कब्जा वापस किया। सरिता का कहना है कि कोंच के सुंदरीकरण का प्रयास किया जाएगा और यहां कि पानी, बिजली की समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन


-भाजपा प्रत्याशी को 475 वोटों से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें